ऋतिक के साथ अगली फिल्म को लेकर आया परिणीति का बवाल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 जुलाई 2017, 3:38 PM (IST)

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की पिछली रिलीज फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ थी। कई दिनों से खबरें आ रही थी कि परिणीति चोपड़ा विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगी लेकिन परिणीति ने इन खबरों का खंडन कर दिया है। परिणीति ने कहा कि, ‘मैंने विकास से मुलाकात की है लेकिन वो किसी और सिलसिले में थी। मैंने सुना है कि वो कोई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं और मैं उन्हें उसके लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगी।’ परिणीति को लेकर ये भी खबरें आ रही थी कि वो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ‘नमस्ते लंदन’ के सीक्वल में दिखाई दे सकती हैं। इस पर परिणीति ने कहा कि वो जल्द ही अपनी अगली फिल्म जल्द ही अनाउंस करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फिलहाल परिणीति फिलहाल ‘गोलमाल 4’ की शूटिंग कर रही हैं। गोलमाल-4 के बारे में उन्होंने कहा कि, यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इसकी स्टार कास्ट भी बहुत बड़ी है। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, तबू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े जैसे स्टार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...