इस दुनिया कोई भी ऐसा शख्स नहीं होगा जो धन की इच्छा न रखता हो। हर कोई
यह चाह रखता है की उसके पास इतना सारा धन हो की वह उससे अपनी सभी इच्छाएं
पूर्ण कर सके। धन को प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करते है परन्तु कुछ
लोग छल-कपट का सहारा लेकर अति शीघ्र धन कमाने की कामना करते है। आज आपको
यहां हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनको आजमाकर आप भी धन धान्य और समृद्धि
से पूर्ण हो सकते हैं। मां लक्ष्मी को कमल प्रिय है। इसके अलावा कई ऐसे भी
पौधे प्रिय हैं जिन्हें लगाने से घर में बरकत आने लगती है।
कमल: कमल का फूल प्रतीक होता शुद्धता, नैतिक ताकत। इसे
घर के एंट्रेंस में लगाना चाहिए। यह घर में सकारात्मक वातावरण लाता है।
ऐसा भी कहा जाता है कि यह घर में ज्ञान या आत्मज्ञान का वातावरण फैलाता है।
मनी प्लांट: मनी प्लांट प्रतीक है आर्थिक सुख समृद्धि का। इसे
घर में लगाने से घर की मुखिया के आय में वृद्धि होती है। इसे लगाने की सबसे
अच्छी जगह है ऑफिस। अगर आप इसे घर में लगाने की सोच रहे हैं तो आप इसे घर
के लिविंग रुम में लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लिली का पौधा: लिली का पौधा घर में लगाना का काफी अच्छा होता है। यह पौधा घर के लोगों में खुशियां, सौहार्द बढ़ाता है। लिलि के पौधे की खासियत है कि इस लगाने से घर के लोग पहले की तुलना में काफी शांत हो जाते हैं। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रुम या फिर मेडिटेशन वाले कमरे में लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - घर में रखें यह विशेष शंख, खिंची चली आएंगी लक्ष्मी जी
चाइनीस फ्लावर:
चाइनीस फ्लावर नई आशा और नई शुरुआत का प्रतीक है। इसके पौधे को घर पर
लगाने से घर में खुशियां आती हैं। यही नहीं जिन पति-पत्नी में घर में लड़ाई
होती है उन्हें खासतौर पर अपने घर में चाइनीस फ्लावर लगाने चाहिए। इस पौधे
को आप घर के लिविंग रुम या फिर डाइनिंग रुम में लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - आप जानते हैं आपका पर्स खाली क्यों रहता है?
जेड प्लांट: जेड प्लांट एक मीडियम साइज का कैकटस प्लांट है। इसके बारे में कहा जाता है कि इसे ऑफिस में लगाने से पैसा आता है और आपकी सुख-समृद्धि मे वृद्धि होती है। दरवाजे के पास इसे एंट्रेंस में लगाना चाहिए। इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह प्लांट 1 मीटर से ज्यादा नहीं बढ़ना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा पानी न डालें।
ये भी पढ़ें - 11 पीपल के पत्ते दूर कर सकते हैं पैसों की तंगी