‘जीवन में कुछ करने के लिए अपने आपको को पहचानने की है जरूरत’

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 जून 2017, 10:51 PM (IST)

जयपुर। जगतपुरा रोड स्थित एक होटल में फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की ओर से ‘ड्रीम डेयर डू- बिल्डिंग द ब्रांड यू’ सेशन का आयोजन हुआ। इसमें मोटिवेशनल गुरु आनंद पिल्लई और पर्सनल ब्रांडिंग स्ट्रैटेजिस्ट तन्वी भट्ट मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन मीनल जैन, पूर्व चेयरपर्सन अल्का बत्रा सहित काफी संख्या में फ्लो मैम्बर्स मौजूद रहीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि जो ‘डेयर ड्रीम और डू’ में विश्वास रखते हैं, जो समाज में नई सोच लाकर उस पर अमल करने की ताकत भी रखते हैं, उन्हें जीवन में कुछ करने के लिए अपने आपको को पहचानने की जरूरत है और जो व्यक्ति अपने सपनों को पूरा करने के लिए साहस के साथ लगातार प्रयत्न करता है वहीं एक ब्रांड बनता है। अपने आप को ब्रांड बनाने के लिए सबसे पहले अपने आप पर विश्वास करना होगा। इसके बाद अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान कर उनका प्रभावी प्रदर्शन करने की जरूरत है। अगर अपने आप पर विश्वास होगा तो दुनिया की हर चीज अचीव कर सकते हो। उन्होंने बताया कि जो हिम्मत के साथ कड़ी मेहनत करता है, वह ही ब्रांड बनता है और ब्रांड को ही लोग महत्व देते हैं।



आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग



ये भी पढ़ें - राजस्थान के छोटे से गांव के बालक ने आईटी की दुनिया में धूम मचाई