स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकाली प्रभातफेरी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 जून 2017, 9:19 PM (IST)

बारां। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत मियाड़ा में प्रभातफेरी निकालकर आमजन को घर में शौचालय निर्माण के लिए जागरूक किया गया।
खंड समन्वयक नादीर मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे ग्राम पंचायत मियाड़ा में प्रभातफेरी निकालकर ढोल व सीटी बजाकर खुले में शौच करने जा रहे ग्रामीणों को रोका और सात दिवस में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रभात फेरी में जिला समन्वयक स्वच्छता कुलदीप सिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी चन्द्रमोहन शर्मा, सरपंच बबली यादव, ग्राम सेवक नवल शर्मा, साक्षरता प्रेरक ममता व छीतरलाल, राशन डीलर, वार्ड पंच, अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सहायिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे