नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. वेणुगोपाल को शुक्रवार को देश का नया महान्यायवादी नियुक्त किया गया। वेणुगोपाल मुकुल रोहतगी की जगह लेंगे, जिन्होंने वकील के पेशे में वापस लौटने के लिए हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 1931 में केरला में जन्मे केके वेणुगोपाल की परवरिश कर्नाटक के मेंगलोर में हुई। उन्होंने बेलगाम के राजा लखामगौडा लॉ कॉलेज के कानून की पढ़ाई की। उनके पिता एमके नाम्बियार भी वकील थे।
वेणुगोपाल के दो बेटे और एक बेटी हैं। केके वेणुगोपाल को भूटान सरकार ने अपना संवैधािनक सलाहाकर नियुक्त किया था। उन्होंने भूटान का संविधान बनाने में अपना रोल निभाया। मोरार जी देसाई गवर्नमेंट के दौरान वेणुगोपाल ने एडिशनल सॉलिसीटर जनरल का ऑफिस भी संभाला। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में वेणुगोपाल को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया गया था।
बाबरी केस में वेणुगोपाल ने लाल कृष्ण आडवाणी का केस भी लड़ा। केके वेणुगोपाल को 2015 में सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इससे पहले उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
जानें-रोहतगी ने क्यों दिया था इस्तीफा
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि हाल ही में मुकुल रोहतगी ने महान्यायवादी पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वह पद पर बने रहना नहीं चाहते और निजी स्तर पर वकालत में लौटना चाहते हैं। बता दें कि रोहतगी का कार्यकाल छह जून को समाप्त हो रहा था, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ा दिया था। इसके बाद रोहतगी ने कहा था कि मैंने वाजपेयी सरकार में पांच साल तक विधि अधिकारी के रूप में काम किया था और अब नरेंद्र मोदी सरकार में तीन साल तक किया है।
मैं निजी प्रैक्टिस की तरफ लौटना चाहता हूं..। मेरा सरकार से अच्छा रिश्ता है..इसीलिए मैंने सरकार को लिखा कि मेरा कार्यकाल न बढ़ाया जाए। रोहतगी को जून 2014 में तीन साल के लिए महान्यायवादी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल बीते छह जून को खत्म हो गया था। लेकिन, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तीन जून को उनके और अन्य विधि अधिकारियों के कार्यकाल की अवधि बढ़ा दी थी।
यह भी पढ़े : इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा