नूंह।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अविवाहित लड़कियों को दो लाख रुपए
देने की कोई योजना नहीं है। कोई भी नागरिक इस तरह की अफवाह के झांसे में न
आएं और फार्म आदि भरने की प्रक्रिया में उलझकर अपना समय व पैसा बर्बाद न
करें।
यह आह्वान उपायुक्त मनीराम शर्मा ने इस संबंध में मिली शिकायत के बाद
आम नागरिकों से किया है। उपायुक्त मनीराम ने कहा कि अधिकारियों को सख्त
निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अगर कहीं भी इस तरह की झूठी योजनाओं के
बारे में फार्म बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फार्म आदि
अटेस्ट करने वाले नोटेरी पब्लिक भी इस प्रकार के झूठे फार्म अटेस्ट न
करें।
उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि वे किसी के झांसे
में आकर अपना समय व धन बर्बाद न करें। जब भी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार कोई
योजना एवं नीति तैयार करती है तो उसकी विधिवत घोषणा की जाती है जिसे लागू
करने का कार्य विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी करते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे