करनाल।
जेबीटी टीचरों का सीएम सिटी करनाल में लगातार धरना प्रदर्शन जारी पिछले चार
दिनों से अपनी मांगों को लेकर जेबीटी टीचर जिला सचिवालय के सामने अनिशिचत
कालीन धरने पर बैठे है। शुक्रवार को जेबीटी टीचरों ने सचिवालय से सीएम
केम्प ऑफिस तक पैदल मार्च किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
किया और जमकर नारेबाजी की। सीएम केम्प ऑफिस के पास धरना दे दिया। सरकार से
मांग की शिक्षा विभाग ने हमारे टर्मिनेशन के जो ऑडर निकाले है उन्हें वापिस
लिया जाये और हमें हमारा रोजगार दिया जाये
वही केम्प ऑफिस के पास
बैठे धरने पर जेबीटी टीचरों को मिलाने के लिए तहसीलदार ने मुख्यमंत्री
मनोहर लाल के केम्प ऑफिस के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह मिलाने के लिए समय मांगा।
जेबीटी टीचरों ने यह साफ कर दिया की उनका धरना जिला सचिवालय के सामने जारी
रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नही होती अगर सरकार ने उनकी मांगें नही मानी
तो आने वाले समय में वह प्रदर्शन और तेज करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे