नई दिल्ली। एक जुलाई शनिवार से पूरे देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स
(जीएसटी) लागू हो जाएगा। जीएसटी का असर हर क्षेत्र पर पडता नजर आ रहा है।
इससे कई चीजें महंगी हो जाएगी। रिहायशी रियल एस्टेट पर भी इसका असर पड़ेगा।
ऐसा मामला माना जा रहा है कि जीएसटी से थोड़े समय के लिए रियल एस्टेट
बाजार बाधित हो सकता है।
अब तक रियल एस्टेट के लोगों को हरेक
निर्माण पर 12 फीसदी ब्याज का भुगतान करना पड़ता है। सरकार ने निर्माण
क्षेत्र पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया है। इसके
साथ ही, देनदारी की गणना से जमीन के मूल्य को हटा दिया है। केंद्रीय उत्पाद
एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने केंद्रीय जीएसटी, आईजीएसटी के लिए कर दरों को
अधिसूचित करते हुए यह दर और इसकी गणना का तरीका बताया है।
वित्त
मंत्रालय की ओर से जीएसटी के तहत लगाया जाने वाला 15 फीसदी का यह उपकर 28
फीसदी की अधिकतम कर दर के ऊपर ही होगा। इस तरह से कुल कर दर 43 फीसदी बैठती
है। बसों पर इस समय कुल कर 27.8 फीसदी कर लगता है। वाहन विनिर्माताओं के
संगठन सियाम ने संपर्क करने पर कहा कि इस कदम से सार्वजनिक परिवहन पर
प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि रिहायशी रियल एस्टेट
सेक्टर में जीएसटी के लागू होने से खरीदारों के लिए भावनात्मक उछाल आएगा,
जबकि डेवलपरों के लिए नई कर व्यवस्था की ओर शिफ्ट करने की अल्पकालिक
चुनौतियां सामने आएगी। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, रीयल एस्टेट के क्षेत्र
में कीमतों पर अल्पकालिक तौर पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एनारॉक
प्रॉपर्टी कन्सल्टेंट्स के प्रमुख अनुज पुरी का कहना है, जीएशटी की वजह से
रिहायशी रियल एस्टेट सेक्टर में अल्पकालिक तौर पर कीमतें भले ही कम नहीं
होंगी, लेकिन इससे इस क्षेत्र में बेचने वालों, काम करने वालों और खरीदारों
सभी को लाभ होगा, क्योंकि सरलीकृत कर व्यवस्था की वजह से इस सेक्टर के
बारे में लोगों की सोच बेहतर होगी।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म एडेलवीस
सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा है, हमें उम्मीद है कि जीएसटी इस सेक्टर
के लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा, क्योंकि इसकी वजह से कीमतें एक से तीन
फीसदी कम होंगी।
ये भी पढ़ें - अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर