नई दिल्ली। देश में आज आधी रात से सबसे बडा कर सुधार जीएसटी लागू होने वाला है। ऐसे में इसको लेकर समस्याएं भी आएंगी। हांलांकि सरकार ने जीएसटी लागू होनेे के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं वित्त मंत्रालय ने जीएसटी लागू होने के बाद आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए एक वॉर रूम बनाया है। यह वॉर रूम कई टेलीफोन और कम्प्यूटर सिस्टम से लैस है। यह वॉर रूम केंद्रीय और राज्य स्तर के अधिकारियों की शंकाओं को दूर करेगा। साथ ही जीएसटी लागू होने के बाद आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए वॉर रूम से सीधे संपर्क साधा जा सकता है। इस वॉर रूम के जरिए अधिकारियों के जीएसटी पर फीडबैक भी लिया जाएगा। यह यूनिट जीएसटी लागू करने में क्विक रिसोर्स सेंटर के तौर पर काम करेगी। इससे केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारियों की समस्याओं और सवालों का समाधान किया जाएगा।
सरना ने कहा कि सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक काम करने वाला यह वॉर रूम राज्य एवं केंद्र सरकार के अधिकारियों के सवालों के जवाब तुरंत देगा। ज्ञातव्य है कि संप्रग सरकार ने 2006 में जीएसटी की घोषणा की थी और 2011 में इसके लिए संविधान संशोधन लाया गया। संसद में 2016 में जीएसटी एकमत से पारित हुआ था। सेंट्रल हॉल में जीएसटी पर दो लघु फिल्में दिखाई जाएंगी और इस विषय पर राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जीएसटी से कर चोरी पर लगाम लगेगी, जिससे राजस्व में वृद्धि होगी।
पीएम मोदी ने किया था यूएस दौरे में जीएसटी का जिक्र:
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका दौर के दौरान जीएसटी
का जिक्र किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहली बैठक से
पहले अमेरिका की शीर्ष 20 कंपनियों के प्रमुखों के साथ उन्होंने रविवार को
बातचीत की थी। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी बिजनेस स्कूल भारत में वस्तु
एवं सेवा कर के क्रियान्वयन का अध्ययन कर सकते हैं। एक जुलाई से जीएसटी के
क्रियान्वयन से पहले उन्होंने यह सुझाव दिया है।
ये भी पढ़ें - राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!