धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी का
मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के गांव नंदपुरा में बीती रात
चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर
हाथ साफ कर दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
पीड़ित
महावीर ठाकुर ने बताया कि रात को बिजली नहीं आने के चलते वह अपने परिवार के
साथ बाहर चबूतरे पर सो रहा था। तभी चोरों ने मकान के पिछवाड़े से
कूदकर कमरों में प्रवेश कर दिया। कमरों के अंदर रखे अलमारी,बक्से और संदूक
के ताले तोड़कर उनमें रखी 25 हजार की नकदी के साथ एलसीडी, कपडे और हजारों की
अमानती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो
पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी सैपऊ थाना पुलिस को
दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौक़ा मुआयना कर मामला दर्ज कर चाेरों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे