जीएसटी के विरोध में आज बारां बंद

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 जून 2017, 09:59 AM (IST)

बारां। एक जुलाई से पूरे देश जीएसटी लागू हो रहा है। इसका देश में कई जगह विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में बारां में अखिल भारतीय उद्योग एवं व्यापार महासंघ के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में 30 जून को बारां शहर सहित जिले के कई कस्बाई क्षेत्र में बंद रहेगा।

बारां व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल के नेतृत्व में कल व्यापारियों ने शहर की तेल फैक्ट्री, मोटर मार्केट, सर्राफा बाजार, सदर बाजार आदि क्षेत्रों में बंद को समर्थन देने की अपील की थी।

मेडिकल को आवश्यक सेवा मानते हुए बंद से मुक्त रखा गया है। आमजन के उपयोग को देखते हुए शहर के सभी पेट्रोल पंपों को दो बजे तक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे