मुंबई। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगामी पांचवें सीजन में एकबार फिर यू-मुंबा टीम के कप्तान के तौर पर मैट पर उतरने वाले कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने खिलाडिय़ों की फिटनेस पर जोर दिया है। अनूप ने कहा कि इस समय देहरादून में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में टीम के कोच खिलाडिय़ों की फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में 18 में से 15 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और कोच भास्करन का पूरा ध्यान केवल खिलाडिय़ों की फिटनेस पर है।
ऐसे में खिलाड़ी कबड्डी का अभ्यास कम ही कर रहे हैं। फिटनेस के इस महत्व पर रोशनी डालते हुए कप्तान अनूप ने कहा, लंबी लीग के लिए खिलाडिय़ों का फिट होना बहुत जरूरी है और यही सबसे महत्वपूर्ण चीज है। उल्लेखनीय है कि चार नई टीमों के शामिल होने से कबड्डी लीग में विस्तार हुआ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लीग का पांचवां सीजन 12 सप्ताह तक चलेगा और इसमें 130 से भी अधिक मैच खेले
जाएंगे। अनूप ने कहा, हमने 20 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में कबड्डी का
अभ्यास न के बराबर किया है। हमने केवल फिटनेस कोर्स किया है। हमारा लक्ष्य
लीग के दौरान पूरी तरह से फिट रहने का है। हमें ऐसे 8 या 9 खिलाड़ी चाहिए,
जो पूरी लीग के दौरान फिट रहें।
(IANS)
ये भी पढ़ें - गौतम गंभीर के घर आई एक और नन्ही परी, फोटो की शेयर