कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के विशेष जांच पैनल ने श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर अनुबंध संबंधी उल्लंघन मामले में छह माह का प्रतिबंध और अगले वनडे मैच की फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा दिया है।
अनुशासनात्मक जांच में 33 वर्षीय मलिंगा को अनुबंध मामले के उल्लंघन का दोषी पाया गया। बोर्ड के इस फैसले का हालांकि जिम्बाब्वे सीरीज में मलिंगा की उपस्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले दो वनडे के लिए उनके नाम को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
एसएलसी ने कहा था कि मलिंगा ने 19 और उसके बाद 21 जून को दो बार करार के नियम का उल्लंघन किया, जिसके चलते बोर्ड को उनके खिलाफ जांच बिठानी पड़ी। जांच समिति में श्रीलंका क्रिकेट के मानद सचिव मोहन डी सिल्वा, श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डी सिल्वा और अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन असेल रेकवा आल थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समिति के सामने मलिंगा ने गलती स्वीकार की और औपचारिक माफी मांगी। मलिंगा
ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद स्वदेश लौटने पर दो बार समझौते की शर्तों
का उल्लंघन किया था। इन शर्तों के मुताबिक कोई भी क्रिकेटर एसएलसी के
मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मंजूरी लिए बगैर मीडिया में कोई बयान नहीं दे
सकता। चैंपियंस ट्रॉफी में जल्दी बाहर होने पर खेल मंत्री ने श्रीलंकाई
खिलाडिय़ों की फिटनेस पर सवाल किया था।
ये भी पढ़ें - गौतम गंभीर के घर आई एक और नन्ही परी, फोटो की शेयर