नई दिल्ली। चीनी की दादागिरी लगातार बढ़ती ही जा रही है। खबर है कि चीनी सैनिक सीमा पार का उल्लंघन कर सिक्किम में घुस आए। सिक्किम सेक्टर में घुसे चीनी सैनिकों ने हमारे दो बंकर ध्वस्त कर दिए। इस दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना के साथ धक्का-मुक्की भी की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, डोका ला एरिया में पिछले 10 दिनों से दोनों सेनाएं आमने-सामने हैं। चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र में आगे बढऩे से रोकने के लिए भारतीय सैनिकों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
पीएलए सैनिकों को रोकने के लिए उन्होंने लाइन ऑफ ऐच्कुअल कंट्रोल पर मानव श्रृंखला बनाई। कुछ सैनिकों ने घटना की विडियोग्रफी भी की है। चीनी सैनिकों ने डोका ला के लालटेन इलाके में दो बंकर नष्ट कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, चीनी सैनिकों ने कैलास मानसरोवर की ओर बढ़ रहे भारतीय तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को भी रोक दिया है। 20 जून को दोनों पक्षों के सीनियर अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई, लेकिन तनाव बरकरार है। यह पहली बार नहीं है कि चीनी सैनिकों ने यहां सीमा का उल्लंघन किया है। भूटान और तिब्बत से लगते इस इलाके में चीनी सैनिकों ने नवंबर 2008 में भी घुसपैठ की थी और भारतीय सेना के बंकर्स तोड़ दिए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बात दें कि इसी 19 जुलाई को उत्तराखंड के चमोली में चीनी सैनिकों ने
घुसपैठ की थी। भारतीय जमीन पर 40 मिनट बिताने के बाद चीनी सैनिक वापस अपने
क्षेत्र में लौट गए थे। उत्तराखंड की 350 किलोमीटर लंबी सीमा चीन से लगती
है और अतीत में भी घुसपैठ की खबरें आई हैं। पिछले साल मवेशी चरा रहे कुछ
लडक़ों को चीनी सेना ने पीटा था और वहां से वापस जाने को कहा था। यह एक
दुर्गम इलाका है, जहां केवल पैदल पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें - 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम