जोगी तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा-कटारिया

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 जून 2017, 4:44 PM (IST)

उदयपुर। गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने यूआईटी की ओर से पर्यटन के लिए विकसित किये जा रहे बलीचा इलाके में 26 लाख की लागत से जोगी तालाब के लिए बनने वाली रिंग रोड का शिलान्यास किया।

कटारिया ने जोगी तालाब पर पोधारोपण किया और होने वाले निर्माण कार्यो के बारें में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, युआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, गिर्वा प्रधान तख्त सिंह शक्तावत, युआईटी सचिव रामनिवास मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने युआईटी द्वारा पर्यटन और विभिन्न इलाको में करवाए जा रहे विकास कार्यो की जमकर सराहना की। गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि प्रदेश और शहर में विकास के लिए सरकार लगातार पूरा बजट उपलब्ध करवाये जा रहे, जिससे जनता के लिए रोजाना नये विकास के कार्य किये जा रहे है और जोगी तालाब को नये पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर यहां पर्यटन को बढावा दिया जाएगा। वहीं इस मौके पर यूआईटी चैयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली ने भी इस प्राकृतिक रूप से बने तालाब को विकसित कर नया पार्क बनाने की बात कही

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे