सोनाक्षी:7 साल, 16 फिल्में, 2 ब्लॉकबस्टर, 3 हिट, ‘हिट’ की तलाश

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 जून 2017, 11:45 AM (IST)

वर्ष 2010 में सलमान खान के साथ दबंग के जरिये अपना फिल्म करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने 7 साल का सफर पूरा कर लिया है। 2010 ईद पर प्रदर्शित हुई ‘दबंग’ ने बॉलीवुड को एक ऐसी नायिका से रू-ब-रू कराया जो बॉलीवुड की आम नायिकाओं से कुछ हटकर थी। एक ऐसी अभिनेत्री जो दूसरी चलित नायिकाओं की तरह पतली-दुबली या छरहरी नहीं बल्कि मांसल सौंदर्य का जीता जागता उदाहरण थी। अपने शारीरिक डीलडौल के कारण सोनाक्षी सिन्हा दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नजर आती थीं। शुरूआत में मिली अप्रत्याशित सफलता ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में न सिर्फ स्थापित किया अपितु उन्हें चर्चित और प्रसिद्ध अभिनेत्री बनाया। सोनाक्षी सिन्हा को दबंग के लिए अपना 30 किलो वजन कम करना पडा। इससे पहले वे बतौर कास्ट्यूम डिजाइनर फिल्मों में काम करती थी। वर्ष 2005 में प्रदर्शित हुई ‘मेरा दिल लेके देखो’ के लिए उन्होंने स्वतंत्र कास्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अपने सात साल के फिल्मी सफर में सोनाक्षी सिन्हा ने कुल मिलाकर 20 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 2 फिल्में दबंग और दबंग-2 ब्लॉकबस्टर रहीं और तीन फिल्में—राउडी राठौड, सन ऑफ सरदार और हॉलीडे हिट फिल्में रही हैं, 4 फिल्मों—ओ माइ गॉड, हिम्मतवाला, बॉस, ऑल इज वैल में उन्होंने स्वयं की ही भूमिका मेहमान के तौर पर निभाई है। इन चारों फिल्मों में उन पर बेहतरीन गीतों का फिल्मांकन किया गया है। शेष 11 फिल्में ऐसी रही हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। इन असफल फिल्मों में एक फिल्म ‘लुटेरा’ भी है, जो आम फार्मूला फिल्मों से इतर बनी एक बेहतरीन प्रेम कहानी थी, जिसे विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया था। अफसोस दर्शक इस फिल्म को समझने में नाकामयाब रहा। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए नामीनेट किया गया था।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब

स्टार पिता की और स्टार डेब्यू के कारण सोनाक्षी सिन्हा ने जिन फिल्मों में अभिनय किया है उनमें उनके साथ नामी और चर्चित सितारे रहे हैं। लेकिन गलत फिल्मों के चयन के कारण उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मात खानी पडी, जिसके चलते उनकी साथी नायिकाओं ने सफलता का परचम लहराया। उनके बाद आई आलिया भट्ट सफलता की दौड में उनसे आगे रहीं। हाल ही में समाचार प्राप्त हुए हैं कि सोनाक्षी ने एक फिल्म आदित्य रॉय कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ साइन की है, जिसका निर्माण विजक्राफ्ट और वासु भगनानी मिलकर कर रहे हैं। विज क्राफ्ट एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है जो विदेशों में बॉलीवुड का प्रचार करती है और बडे स्तर पर आईफा अवार्ड्स का आयोजन करती है। इस फिल्म के जरिये विजक्रॉफ्ट फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने जा रही है।

ये भी पढ़ें - ऐश ने पूछा अराध्या से सवाल, किसे पोज दे रही थी? मिला यह क्यूट जवाब

बताया जा रहा है कि यह एक आम मसाला फिल्म होगी, जिसमें रोमांस,ख्कॉमेडी और ड्रामा शामिल होगा। सोनाक्षी सिन्हा को अपने करियर को फिर से संवारने के लिए एक अदद ‘हिट’ की आवश्यकता है। उनकी यह इच्छा दिलजीत दोसांझ के साथ वाली फिल्म कर पायेगी इसमें संदेह है। दिलजीत हिन्दी फिल्मों में अभी नये हैं और आदित्य रॉय कपूर इतने बडे सितारे नहीं हैं जो अपने कंधों पर किसी फिल्म की सफलता का भार ढोने में सफल हों। ऐसे हालात में क्या सोनाक्षी का करियर पटरी पर आ पायेगा यह एक चिंतनीय प्रश्न है जो उन्हें परेशान कर रहा है।

ये भी पढ़ें - सलमान से पूछा गया-आपके अपने बच्चे कब होंगे? जानिए,क्या था जवाब

इन दिनों कई टीवी रियलिटी शो में निर्णायक की भूमिका में नजर आ रही सोनाक्षी सिन्हा को चाहिए कि वह किसी ऐसी पीआर कंपनी का सहारा ले जो उनके करियर को सही दिशा दे सके। सोनाक्षी को जरूरत है बडे बैनर और बडे सितारों की, लेकिन उनकी असफलता ने उन्हें इस दोनों चीजों से महरूम कर दिया है। आज कोई भी नामी सितारा सोनाक्षी के साथ काम करने को राजी नहीं है, जिसके चलते उन्हें आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करना पड रहा है, जो स्वयं अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ