तो यह कारण था जिसकी वजह से टूट गई थी करिश्मा की अभिषेक से शादी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 अगस्त 2017, 5:58 PM (IST)

बॉलीवुड में अपनी बिंदास एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली करिश्मा कपूर ने एक्ट्रेसेस को फिल्मों में परंपरागत रूप से पेश किए जाने के तरीके को बदलकर अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। वहीं अपनी शोक अदाओं और डांस से सब को घायल करने वाली करिश्मा कपूर हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह कपूर खानदान से है और करीना कपूर की बडी बहन हैं। करिश्मा को उनके उपनाम लोलो से भी बी-टाऊन में जाना जाता है। करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम रणधीर कपूर और मां का नाम बबिता है और दोनों अपने समय के मशहूर अभिनेता/अभिनेत्री रहे है। उनकी एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम करीना कपूर है और वे भी हिन्दी फिल्मों में जाना-माना नाम है। उनका पूरा खानदान हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से कहीं ना क‍हीं जुड़ा हुआ है। करिश्मा ने जमनाबाई नर्सी स्कूल, मुंबई और वेलहम गर्ल्स स्कूल, देहरादून से पढ़ाई की थीा इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज, विलेपार्ले, मुंबई से कॉमर्स की दो साल की पढ़ाई की।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शादी
साल 2003 में करिश्मा कपूर की शादी व्यवसायी संजय कपूर से हुई थी, इनकी शादी बडी धूमधाम से हुई थी, हालंकि शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। वर्तमान समय में ऐसी खबरें आ रही हैं कि करिश्मा को उनके बॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल ने शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं। खबरों की मानें तो करिश्मा और संदीप ने भले ही अभी तक अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं हो, लेकिन दोनों को ज्यादातर साथ में पार्टी, फंक्शन, डिनर डेट में देखा जाता है। बता दें कि संदीप एक बडी फार्मा कंपनी के मालिक हैं।


ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

करियर
करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से शुरुआत की। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी फ्लॉप तरह साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद करिश्मा ने पुलिस ऑफिसर, जिगर, अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा, जुबैैदा, फिजा, बाज, शक्ति, रिश्ते, हां मैंने भी प्यार किया, एक रिश्ता, चल मेरे भाई, शिकारी, दुल्हन हम ले जायेंगे, बीवी नम्बर वन, जानवर, हम साथ साथ हैं, हसीना मान जायेगी, जुड़वा, हीरो नम्बर वन, दिल तो पागल है, साजन चले ससुराल, कुली नंबर वन, राजा बाबू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन करिश्मा की किस्मत का सितारा 1996 में आई ‘राजा हिंदुस्तानी’ से चमका। इस फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।


ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा

गोविंदा के साथ हिट जोड़ी
बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा ने करिश्मा कपूर के साथ एक नहीं कई हिट फिल्मों काम किया है। इनकी जोडी को बार-बार दोहराया गया है।

ये भी पढ़ें - ऐश ने पूछा अराध्या से सवाल, किसे पोज दे रही थी? मिला यह क्यूट जवाब

इसे हिट जोडी की केमेस्ट्री कहें या कुछ और एक वक्त के बाद करिश्मा कपूर का नाम गोविंदा के साथ भी जुडने लगा। हालाकि इन दोनों स्टार्स ने इसका खंडन या समर्थन नहीं किया।

करिश्मा के जिंदगी में अभिषेक बच्चन

करिश्मा कपूर दिल एक बार तो अभिनेता अभिषेक बच्चन के लिए धडका था। इन दोनों स्टार्स के लव रिलेशनशिप की भी चर्चा बॉलीवुड गालियारों में खूब जोरों पर थी।

ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा

यहां तक इनके रिश्ते को दोनों के परिवारों की सहमति भी थी। इन दोनों के रिश्ते की बात इतनी सच्ची थी कि इनकी सगाई भी हो गई थी। सगाई के बाद एक अज्ञात वजह से इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न