चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को मिली करारी हार के बाद भी भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सभी खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। हार्दिक की आक्रामक पारी को देखकर फैंस तो क्या पूरा बॉलीवुड भी उन पर फिदा हो गया। यहां तक कि बॉलीवुड एक अभिनेत्री ने तो सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार तक कर दिया। आपको बता दें कि लंदन में भारत और पाकिस्तान के खेले गए चैंपियस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला, लेकिन हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 43 गेंदों में 76 रनों की पारी खेल कर भारतीय फैंस को खुश होने का मौका दिया।
हार्दिक पांड्या की शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक से बढ़ कर एक ट्वीट किए जाने लगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
क्रिकेट प्रेमी से लेकर सेलिब्रिटी भी हार्दिक की इन शानदारी पारी को देखकर अपनी खुशी जताने में पीछे नहीं रहे। रणवीर सिंह, गौहर खान और सोनल चौहान समेत सेलिब्रिटी ने हार्दिक के लिए ट्वीट किया। यहां तक की पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हार्दिक से अपने प्यार का इजहार तक कर दिया और उन्हें आई लव यू तक बोल डाला।
ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब