मुबारकां का टीजर जारी, दिखेगा पंजाबी हास्य का रंग, जमेगा संग जब. . .

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 जून 2017, 3:54 PM (IST)

अनीस बज्मी के साथ नो एंट्री और नो प्रॉब्लम जैसी हास्य फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर से उनके साथ फिल्म मुबारकां में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनके सगे भतीजे अर्जुन कपूर भी हैं जो इस फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं और अनिल कपूर के भतीजे ही बने हैं। अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म मुबारकां का टीजर वीडियो मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। अनीज बज्मी निर्देशित यह ड्रामा कॉमेडी फिल्म दो जुडवा भाईयों की कहानी है जिनका किरदार अर्जुन कपूर निभाएंगे। अर्जुन के इन जुडवां भाईयों के किरदारों का नाम करण और चरण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

किस्मत के उलटफेर और अजीबोगरीब सीक्वेंस के चलते यह दोनों सगे भाई किस तरह कजिन ब्रदर बन जाते हैं यही फिल्म की कहानी है। इन दोनों भाईयों में से एक चंडीगढ में पला बडा है और दूसरा काफी वक्त तक लंदन में रहा है। सिर्फ शक्ल एक जैसी होने के अलावा वे दोनों एक दूसरे से इस हद तक अलग है जितना हो सकते हैं। तफरी तब शुरू होती है जब उनके परिवार उनकी शादी के लिए लडकी तलाशना शुरू करते हैं, इस बात से अंजान कि दोनों की पहले ही गर्लफ्रेंड है।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में

अब देखना यह होगा कि क्या उनके चाचा करदार सिंह यानि अनिल कपूर उन्हें इस मसले से बाहर ला पाते हैं या नहीं। 28 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में मुबारकां रिलीज होगी। दूसरी बार फैंस अर्जुन को डबल रोल में देखेंगे। इससे पहले उन्हें 2013 में रिलीज हुई फिल्म औरंगजेब में डबल रोल में देख चुके हैं। ज्ञातव्य है कि इससे पहले जारी किए गए फिल्म के पोस्टर में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे थे। पोस्टर में अनिल कपूर काफी फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं अर्जुन कपूर पोस्टर में डबल रोल में हैं और उन्होंने अनिल को उठा रखा है। अर्जुन एक लुक में जहां सरदारों वाली पगडी पहने हुए हैं वही दूसरे लुक में वह स्पाइस कट बालों में मॉर्डन लडक़े के अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म का यह पहला पोस्टर इलिआना डिक्रूज और अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रिलीज किया है।

ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य