56 मिनट में पैदल घूम सकते हैं यह देश, शानो शौकत भरी जिंदगी का..

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 जून 2017, 2:05 PM (IST)

नई दिल्ली। दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जो किसी न किसी खासियत के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की आप मिनटों में सैर कर सकते हैं यानी इस देश को पूरा पैदल घूमने में सिर्फ 56 मिनट लगते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फ्रांस की बगल में बसे छोटे से देश मोनाको की। यह देश फॉर्मूला वन कार रेस, ग्लैमरस कसीनो, जीरो इनकम टैक्स, सुरक्षा, सुविधाएं और चौबीसों घंटे की चमक-दमक के लिए जाना जाता है। यह देश केवल 1.95 वर्ग किलोमीटर में फैला है और इसे आप केवल एक घंटे से भी कम समय में पूरा घूम सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि कम जगह में होने की वजह से मोनाको देश, मोनाको सिटी के नाम से भी जाता है।

आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम यूरोप के मेडिटेर्नियन समुद्र के किनारे बसा मोनाको बहुत ही सुन्दर है। इस शहर का क्षेत्रफल इतना कम है कि आप एक दिन में ही कई बार इसका चक्कर लगा सकते हैं। मोनाको को पूरा घूमने में सिर्फ 56 मिनट लगते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस देश को फॉर्मूला वन कार रेस के लिए खास पहचाना जाता है। यहां पर काफी दौलतमंद और राजसी खानदान के लोग रहते हैं। इसी वजह से फार्मूला वन कार रेस यहां की शानो शौकत भरी जिंदगी का एक हिस्सा है। इसके अलावा यहां पर नागरिकों को ग्लैमरस कसीनो, जीरो इनकम टैक्स व जबरदस्त सुरक्षा के अलावा और भी कई बड़ी सुविधाएं मिलती हैं।

ये भी पढ़ें - ये अचरज भरी बातें जान रह जाएंगे हैरान

आमतौर पर इसे टैक्स हैवन कहा जाता है। इसके ज्यादातर नागरिक दौलतमंद हैं और विदेशों से ताल्लुक रखते हैं। मोनाको संवैधानिक राजतंत्र है। यहां 1297 से राजतंत्र कायम है। इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी फ्रांस की है। यह वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा छोटा देश है।

ये भी पढ़ें - ...जब सेल्फी लेते वक्त लडक़ी को दिखा ऐसा नजारा, उड़े होश