पंजाब की कैप्टन सरकार ने खोला किसानों के लिए खजाने का पिटारा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 जून 2017, 12:43 PM (IST)

चंडीगढ़। कई दिनों के हंगामे के बाद विधानसभा में मंगलवार को पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने 2017-2018 के लिए बजट पेश किया। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए अपने खजाने का पिटारा खोल दिया है। आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को राहत दी है, वहीं केन्द्र सरकार की फसली योजना को रद्द कर दिया है।
किसानों की कर्ज माफी के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। वहीं. खराब फसलों का मुआवजा 8 से बढ़ाकर 12 हजार रुपए किया गया।वहीं, सुबह शून्य काल में समय न देने के चलते आप के विधायकों ने वाकआउट किया।उधर, पंजाब सरकार ने केंद्र की फसली योजना रदद् कर दी है। सरकार अपनी कॉर्पोरेशन बनाएगी।बजट की हाईलाइट्स...- पंजाब में बुढ़ापा पेंशन के लिए 500 रुपए से 750 रुपए का ऐलान।- पंजाब में गरीब लड़कियों की शादी के लिए 21,000 रुपए दिए जाएंगे
- किसानों को फसल खराब होने वाली राशि 12000 मिलेगी। पहले 8000 थी।
- खेती के लिए 65 फीसदी बजट में वृद्धि, शगुन योजना की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए की।
- 5 नए कॉलेज, 1 यूनिवर्सिटी खोलने का एलान।
- स्पोर्ट्स अकादमी , युवाओं को मोबाइल फोन के लिए 10 करोड़ रुपए।
- हर बच्चे की मेडिकल स्क्रीनिंग करवाएगी सरकार।बीमार होने पर मुफ्त इलाज।
- लुधियाना, संगरूर में नए इंडस्ट्रियल पार्क।
- स्टाम्प ड्यूटी में 3 फीसदी की कमी। अब 6 फीसदी होगी। पहले 9 थी।
- शहरों के लिए 4610 करोड़ रुपए पहले थे 2268 रुपए।- सरकार एनआरआई की सहायता के लिए फ्रेंड्स ऑफ पंजाब योजना लेकर आएगी।- वहीं, आटा-दाल स्कीम के साथ शक्कर -चाय पत्नी भी मिलेगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा।छोटे किसानों का सारा कर्ज माफ
- कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब सरकार ने सोमवार को प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने के लिए बड़े फैसले लिए।- विधानसभा में ढाई एकड़ से कम जमीन वाले किसानों का सारा क्रॉप लोन माफ करने का एलान हुआ।- साथ ही ढाई से पांच एकड़ वाले 8.75 लाख किसानों को 2 लाख रुपए तक की कर्ज माफी देने का भी।- कर्ज माफी का फायदा 10.75 लाख किसानों को होगा। हाल ही में, भाजपा शासित महाराष्ट्र यूपी सरकार ने किसानों के एक लाख रु. तक के कर्ज माफ करने के फैसले लिए थे। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने ये सीमा दो लाख रुपए कर दी।आत्महत्या कर चुके किसानों का भी सारा कर्ज माफ
आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों से कर्ज नहीं वसूला जाएगा। पीड़ित परिवारों को मिलने वाली राहत राशि 3 से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई। एक कमेटी बनाने का भी फैसला हुआ, जो पीड़ित परिवारों के घर जाकर आत्महत्या के कारण तलाशेगी।- 90 हजार करोड़ रुपए का कुल कर्ज है, पंजाब के किसानों पर, जिसमें से 13हजार करोड़ साहूकारों से लिया है, जो माफ नहीं होगा।- 59 हजार करोड़ रुपए फसली कर्ज, इसके अलावा 14 हजार करोड़ का कर्ज लॉन्गटर्म का है, ये भी माफ नहीं होगा।- सरकार को लगता है कि कर्ज माफ पर 15 से 20 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। हालांकि, इसकी डिटेल्स अभी जुटाई जा रही हैं।वहीं, सरकार ने 5 एकड़ तक का कर्ज अपना लिया है। हर साल बैंकों को 1500 करोड़ रुपए की किश्त जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे