मथुरा । वृंदावन थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर
गुजरात के तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से 90,500
रुपये की नगदी, एक तमंचा, 3 जिंदा कारतूस और एक किलो नकली सोने की आभूषण
बरामद किए हैं।
दो दिन पूर्व वृंदावन थाना क्षेत्र इलाके में गुजरात के सूरत से आकर तीन
लोगों ने वृंदावन के युवक मनीराम को नकली सोने के आभूषण दिखाकर एक लाख
रुपये की ठगी कर ली थी।
पुलिस ने वृंदावन के सौ फुटा रोड पर मुखबिर
की सूचना पर गुजरात के तीनों ठगों को गिरफ्तार किया। आरोपी मंगल सिंह और
उसकी पत्नी लीलादेवी और ससुर लटूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे