लंदन। खुशी की खबर है कि यदि विटामिन बी-3 और उसकी उपलब्धता वाले तत्वों का
सेवन करें तो आयु बढने के कारण शरीर में आने वाले परिवर्तनों पर थोडा
विराम लग सकता है और उम्र से जुडे मधुमेह जैसे रोग भी जल्द नहीं घेर
पाएंगे।
ये एक नए अध्ययन से सामने आया है। इस अध्ययन का प्रकाशन नेचर
कम्युनिकेशन्स जर्नल में हुआ है।
स्पेनिश नेशनल कैंसर रिसर्च सेंटर,वालेंसिया विश्वविद्यालय और मैड्रिड के
आईएमडीईए फूड के वैज्ञानिकों ने एक या कुछ ऑक्सीकरण रोधी एंजाइमों की बजाय
कोशिकाओं की समूची ऑक्सीकरण रोधी क्षमता में वृद्धि करने का प्रयास किया।
इसको पाने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने एनएडीपीएच के स्तर में वृद्धि पर
ध्यान केंद्रित किया। यह एक सामान्य अणु है जो ऑक्सीकरण रोधी प्रक्रियाओं
में अहम भूमिका निभाता है।
जो परिणाम आये उसमें ये देखा गया कि जीव की प्राकृतिक ऑक्सीकरण रोधी क्षमता
में वृद्धि हुई जिससे उम्र से जुडी समस्याओं में कमी देखी गयी जिसमें
इंसुलिन प्रतिरोध भी शामिल है। यह भी पाया गया कि इससे इंसान का जीवन और
अधिक लंबा हो सकेगा।