प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रोजा इफ्तार का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 जून 2017, 8:39 PM (IST)

जयपुर। मुल्क में भाईचारा, अमन-चौन और तरक्की व प्रदेश में अच्छी बरसात की अल्लाह-ताला से दुआओं के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, जयपुर में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत कर रोजेदारों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चीफ काजी ऑफ राजस्थान खालिद उस्मानी ने प्रदेशभर से आए रोजेदारों को मगरिब की नमाज अदा करायी और हाफिज शकीलुद्दीन ने अजान दी।

प्रदेश कांगेस उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में साम्प्रदायिक सद्भावना, भाईचारा व सोहार्द्र की मिसाल के रूप में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों का खजूर व नीबूं पानी से रोजा खुलवाया गया। इस मुबारक मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, डॉ. चन्द्रभान, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालसिंह शेखावत, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, श्री राजेन्द्र चौधरी, डॉ. खानू खॉं बुधवाली, मुमताज मसीह, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे