मेरठ। अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है। हरियाणा,अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से
तस्करी कर शराब को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खपाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ी
सफलता परतापुर पुलिस को हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक घर पर छापा
मारा ,जहां से पुलिस को 463 पेटी अंग्रेजी शराब और 20 लीटर रेक्टिफ़ायड अपमिश्रित शराब और रेपर बरामद किये। साथ ही पुलिस ने
शराब तस्कर गैंग के मुखिया समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस गैंग का सरगना मंगलसेन है
जो अपने साथियों के साथ मिलकर आस पास के राज्यों से शराब तस्करी कर लाता था और यहां
लाकर मेरठ मुज़फ्फरनगर बागपत सहारनपुर में सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया की
मंगलसेन काफी शातिर किस्म का शराब तस्कर है और इस पर आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे