यूक्रेन के भारत महोत्सव में मचेगी अलवर के भपंग की धमाल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 जून 2017, 10:08 AM (IST)

अलवर/जयपुर। यूक्रेन में 20 से 28 जून तक आयोजित होने वाले भारत महोत्सव में अलवर के भपंग की धमाल मचेगी। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से होने वाले इस महोत्सव में अलवर के भपंग वादक उमर फारुख व महमूद खां शामिल होंगे। वे 17 जून को यूक्रेन के लिए रवाना होंगे। ये दोनों कलाकार भारत महोत्सव में अपनी भपंग वादन कला का जलवा बिखेरेंगे। जहूर खां मेवाती भपंग कला एवं शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम प्रजापत ने बताया कि उमर फारुख 43 देशों में एवं महमूद खां 12 देशों में अब तक भपंग वादन की कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे