हिमाचल के चंबा जिले में लगे भूकंप के झटके

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 जून 2017, 1:05 PM (IST)

चंबा/शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कल रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। चंबा में पिछले महीने भी लगातार तीन दिनों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। स्थानीय मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार रात 11.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.1 मापी गई। हालांकि भूकंप में जान या माल की किसी क्षति की खबर नहीं मिली है। सिंह ने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर से सटा चंबा क्षेत्र था। आपको बता दें कि पिछले महीने भी चंबा में 19 मई से लगातार तीन दिनों तक छह बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिससे लोगों में डर की स्थिति बन गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे