18 जून रविवार को टीवी पर दो ऐसे कार्यक्रमों का प्रसारण होने जा रहा है जिनको देखने के लिए दर्शक बहुत बेताब हैं। इन दोनों कार्यक्रमों का जोनर अलग है लेकिन इन दोनों के मध्य कडा मुकाबला होने जा रहा है। यह दो कार्यक्रम हैं चैंपियंस ट्रॉफी फिनाले और सोनी टीवी पर सुनील ग्रोवर के साथ सलमान खान ट्यूबलाइट प्रमोशन। हाल ही में सलमान खान के इस शो का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसन्द किया है। वहीं दूसरी तरफ 18 जून रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फिनाले होने जा रहा है जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान के मध्य युद्ध देखने को मिलने की संभावना है। भारत बनाम पाकिस्तान फिनाले तभी देखने को मिलेगा जब आज भारत सेमीफाइनल में बांगला देश को शिकस्त देने में कामयाब होता है। इन दोनों को लेकर दर्शकों में बेताबी है। दर्शक इन दोनों को देखना पसन्द करेंगे ऐसे में सवाल यह पैदा होता है कि किस शो की टीआरपी ज्यादा होगी। क्रिकेट मैच जहां छह घंटे का है वहीं सलमान खान का शो दो घंटे का है। क्रिकेट में कुछ पल ऐसे भी आयेंगे जहां दर्शक उसे कम देखना चाहेंगे, जबकि सलमान के शो को दर्शक लगातार देखना पसन्द करेंगे। यहां उन्हें खुलकर हंसने का मौका मिलेगा, जबकि मैच में उन्हें तनाव का क्षण झेलना पडेगा। कौन जीतेगा कौन हारेगा यह यज्ञ प्रश्न बन जाता है। ऐसे में कमजोर दिल वाले मैच के स्थान पर हास्य शो को देखना पसन्द करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे