मां की हत्या के बाद फरार बेटा 9 महीने बाद गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 जून 2017, 10:10 AM (IST)

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की पुलिस ने पंवारा थाना क्षेत्र में वृद्ध मां की हत्या करने वाले पुत्र को वारदात के नौ माह बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया, "पंवारा थाना क्षेत्र के होलपुर गांव में पिछले साल अक्टूबर में आरोपी विजय सिंह ने अपनी वृद्ध मां रन्नो देवी की पहले गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को जला दिया था। खुद को बचाने के लिए उसने मां का हादसे में जलने का बहाना बनाया। लेकिन, पोस्मार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी फरार हो गया।"

पुलिस काफी दिनों से विजय सिंह की तलाश कर रही थी। एसपी ने बताया कि मंगलवार को विजय सिंह को थानाध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे