मानसरोवर में बन रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 जून 2017, 8:19 PM (IST)

जयपुर। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी द्वारा स्थायी/अस्थायी अतिक्रमणों के संबंध में दिए निर्देशों की पालना में मंगलवार को मानसरोवर जोन में अवैध निर्माण सील किए गए। सर्वप्रथम प्लॉट नं. 84 /240 मध्यम मार्ग पर किए गए 3 मंजिला अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। इसके बाद प्लॉट नं. 56 /83 मध्यम मार्ग पर मोनिका सिंघल द्वारा किए गए 3 मंजिला अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। बाद में प्लॉट नं. 45 व 45-ए वसुंधरा कॉलोनी में भूतल पर पिल्लर लगाकर करीब 100 गुणा 20 फीट पर किए गए अवैध निर्माण को सील किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे