नई दिल्ली। सोमवार को गुजरात के अमरेली शहर में केंद्रीय कपडा मंत्री
स्मृति ईरानी पर चूडियां उदाल दी गई। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के
अवसर पर देश भर में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के अभियान के तहत स्मृति
ईरानी सोमवार को अमरेली में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं।
कार्यक्रम के बीच
में एक किसान उठकर कर्ज माफी की मांग करने लगा। अपनी मांग को दोहराते हुए
उसने स्मृति ईरानी पर चूडियां उछाल दीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने जिस युवक को पकडा है उसकी पहचान केतन
कसवाणा के रूप मे हुई है जिसकी उम्र 20 साल के आसपास है और वह अमरेली जिले
के मोता भंडारिया गांव का रहने वाला है।
केतन कसवाणा को बाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद पुलिस को
निर्देश देते हुए रिहा करा दिया। स्मृति ने पुलिस से ये भी कहा कि कासवाला
को कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिया जाए और अगर वह चूडियां फेंक रहा है तो
उसे वो भी करने दिया जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्मृति ईरानी ने पुलिसवालों से कहा कि जो चूडियां ये मुझपर फेंक रहा है मैं उसे बटोरकर इसकी पत्नी को उपहार के तौर पर भेज दूंगी। इस घटना को केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की हरकत बताते हुए कहा -कांग्रेस वालों ने एक पुरूष को महिला पर चूडियां फेंकने के लिए भेजा है।
स्थानीय कांग्रेस नेता जगदीश पटेल का दावा है कि युवक किसान है और राज्य में कर्ज माफी की मांग कर रहा था। युवक ने इसके अलावा कोई नारा नहीं लगाया। जगदीश पटेल ने आरोप लगाया कि जब पुलिस उसे ले जा रही थी तो स्मृति ने कहा कि उसे कार्यRम में बैठने दें। बता दें,पिछले माह भावनगर में एक पाटीदार युवक ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के कार्यक्रम के दौरान उनकी तरफ जूता फेंका था।
ये भी पढ़ें - यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख