नडाल के हुए 15 ग्रैंडस्लैम खिताब, अब सिर्फ इनसे पीछे, ये हैं टॉप-10

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 जून 2017, 5:22 PM (IST)

नई दिल्ली। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने रविवार को एक बार फिर क्ले कोर्ट पर अपनी बादशाहत साबित कर दी। 31 वर्षीय नडाल ने पेरिस में वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका को 6-2, 6-3, 6-1 से हराया।

नडाल ने रिकॉर्ड 10वीं बार यह खिताब जीता है। वे ओपन एरा में किसी एक ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट को सर्वाधिक दफा जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह नडाल के करिअर का 15वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। नडाल पुरुष एकल वर्ग में सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

नडाल ने वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014 व 2017 में फ्रेंच ओपन, वर्ष 2008 व 2010 में विंबलडन, वर्ष 2010 व 2013 में यूएस ओपन और 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताब पर कब्जा जमाया।

अब हम नजर डालेंगे पुरुष एकल वर्ग में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले 9 और टेनिस खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)

कुल ग्रैंडस्लैम खिताब : 18
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 5 (2004, 2006, 2007, 2010, 2017)
फ्रेंच ओपन : 1 (2009)
विंबलडन : 7 (2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012)
यूएस ओपन : 5 (2004, 2005, 2006, 2007, 2008)


ये भी पढ़ें - चैंपियंस ट्रॉफी : 8 देशों में टक्कर, 7 बार हो चुका आयोजन, 6 ने जीता खिताब

पीट सम्प्रास (अमेरिका)

कुल ग्रैंडस्लैम खिताब : 14
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 2 (1994, 1997)
विंबलडन : 7 (1993, 1994, 1995, 1997, 1998, 1999, 2000)
यूएस ओपन : 5 (1990, 1993, 1995, 1996, 2002)


ये भी पढ़ें - हार पर फूटा पाक के पूर्व क्रिकेटरों का गुस्सा,कहा यह जलालत-शर्म से भरी

रॉय एमरसन (ऑस्ट्रेलिया)

कुल ग्रैंडस्लैम खिताब : 12
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 6 (1961, 1963, 1964, 1965, 1966, 1967)
फ्रेंच ओपन : 2 (1963, 1967)
विंबलडन : 2 (1964, 1965)
यूएस ओपन : 2 (1961, 1964)


ये भी पढ़ें - चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की कमान कोहली के पास, जानें हर टीम

नोवाक जोकोविक (सर्बिया)

कुल ग्रैंडस्लैम खिताब : 12
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 6 (2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016)
फ्रेंच ओपन : 1 (2016)
विंबलडन : 3 (2011, 2014, 2015)
यूएस ओपन : 2 (2011, 2015)


ये भी पढ़ें - भुवी ने इनसे सीखे गेंदबाजी के गुर, धोनी ने सिखाया फील्डिंग जमाना

रॉड लेवर (ऑस्ट्रेलिया)

कुल ग्रैंडस्लैम खिताब : 11
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 3 (1960, 1962, 1969)
फ्रेंच ओपन : 2 (1962, 1969)
विंबलडन : 4 (1961, 1962, 1968, 1969)
यूएस ओपन : 2 (1962, 1969)


ये भी पढ़ें - भुवी ने इनसे सीखे गेंदबाजी के गुर, धोनी ने सिखाया फील्डिंग जमाना

ब्योर्न बोर्ग (स्वीडन)

कुल ग्रैंडस्लैम खिताब : 11
फ्रेंच ओपन : 6 (1974, 1975, 1978, 1979, 1980, 1981)
विंबलडन : 5 (1976, 1977, 1978, 1979, 1980)


ये भी पढ़ें - नर्वस नाइंटीज के शिकार होने वाले 15वें बल्लेबाज हैं रोहित, देखें...

बिल टिल्डेन (अमेरिका)

कुल ग्रैंडस्लैम खिताब : 10
विंबलडन : 3 (1920, 1921, 1930)
यूएस ओपन : 7 (1920, 1921, 1922, 1923, 1924, 1925, 1929)


ये भी पढ़ें - कोहली-अश्विन के सामने इनसे पार पाने की चुनौती, देखें टॉप-10

फ्रेड पैरी (ब्रिटेन)

कुल ग्रैंडस्लैम खिताब : 8
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 1 (1934)
फ्रेंच ओपन : 1 (1935)
विंबलडन : 3 (1934, 1935, 1936)
यूएस ओपन : 3 (1933, 1934, 1936)


ये भी पढ़ें - चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की कमान कोहली के पास, जानें हर टीम

केन रोसवाल (ऑस्ट्रेलिया)

कुल ग्रैंडस्लैम खिताब : 8
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 4 (1953, 1955, 1971, 1972)
विंबलडन : (1953, 1968)
यूएस ओपन : (1956, 1970)

नोट : अमेरिका के जिम्मी कोनर्स व आंद्रे अगासी और चेकोस्लाविया के इवान लेंडल ने भी 8-8 ग्रैंडस्लैम जीते।

ये भी पढ़ें - चैंपियंस ट्रॉफी : कप्तानों में दूसरे नंबर पर कोहली, देखें सबका प्रदर्शन