पंजाब में अकाली दल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 जून 2017, 4:49 PM (IST)

अमृतसर। अकाली दल ने आज से पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस द्वारा चुनावों से पहले आम जनता से किए गए वादे पूरे न करने और पंजाब में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ आज अमृतसर के डीसी ऑफिस के बाहर अकालीदल के बड़े लीडरों का जमावड़ा देखने को मिला। अकाली दल और बीजेपी के आला नेताओं द्वारा अमृतसर के डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अकालीदल की तरफ से बिक्रम सिंह मजीठिया मुख्य रूप से शामिल हुए। अकाली बीजेपी के लीडरों की तरफ से अमृतसर के डीसी को मांग पत्र भी दिया गया।

इस मौके पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार को अभी 90 दिन पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन जो जनता से कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने वादे किये थे, आज तक वो वादे पूरे नहीं हुए है। कांग्रेस के कैबिनेट मिनिस्टर खुद रेत की खदाने ले रहे हैं और ये बोझ आम जनता पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे