सानिया की अपत्तिजनक तस्वीर से रामू पर भड़के लोग

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 जून 2017, 3:57 PM (IST)

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा जिन्होंने बॉलीबुड को रंगीला, सत्या, कंपनी और सरकार जैसी फिल्में दी आजकल सोशल मीडिया पर अपनी हरकतों की वजह से ज्यादा चर्चा में हैं। कुछ वक्त पहले ही ट्विटर को अलविदा कह चुके राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में लोकप्रिय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनके द्वारा सानिया की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है उसे गलत बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि किसी भी लड़की इस तरह की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘एक लड़की ने किसी को बताया कि ‘मेरी बेटी सनी लियोन बनना चाहती है’ से उसे अपनी कहानी याद आई। वह टेनिस में बहुत अच्छी थी। लेकिन एक उम्र के बाद उसके पिता ने उसे इसलिए खेलने नहीं दिया, कि उसे स्कर्ट्स पहननी पड़तीं। यह फिल्म ऐसे पिछड़े दिमागों को सामने लाने के बारे में है जो एक लड़की की सेक्शुऐलिटी को उसके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं।’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

गौरतलब है कि हाल ही में रामू की शॉर्ट फिल्म ‘मेरी बेटी सनी लियोन बनना चाहती है।’ इस फिल्म को यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है। साढ़े 11 मिनट की इस फिल्म को रामू महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म बता रहे हैं। रामू की ये फिल्म देश में महिलाओं की सेक्सुअल फ्रीडम पर सवाल खड़े करती हैं।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न

एक लड़की जब अपने माता पिता को ये कहती है कि वो सनी लियोनी बनना चाहती है तो हर कोई स्तब्ध रह जाता है। लड़की अपने बात को रखने के लिए तर्क भी देती है। जिसके बाद से ही विवाद खड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...