तीन साल से एक ही जगह बैठा है यह कुत्ता, जानिए क्यों?

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 16 नवम्बर 2017, 10:15 AM (IST)

सियोल। कुत्ता इंसान का सबसे पुराना और वफादार पालतू जानवर माना जाता है। कुत्तों और इंसानों के बीच यह संबंध बहुत पुराना है। मनुष्य और कुत्ते के बीच मालिक और पालतू जानवर का संबंध अनुमानित सोच से अलग है। पिछले कई दिनों से एक कुत्ते की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर दक्षिण कोरिया के बुसार शहर की है और इस कुत्ते का नाम फू शि है।
महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप
पत्नी को नींद न आए,नींद पूरी न हो तो समझो
एक वेबसाइट के मुताबिक पिछले तीन साल से यह डॉग एक घर के पास बैठकर अपने मालिक का इंतजार कर रहा है। बताया जाता है कि एक महिला फू शि को अपने घर लेकर आई थी और दोनों काफी समय तक साथ रहे। फिर अचानक एक दिन महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ब्रेन हेमरेज से उसकी मौत हो गई। मालिक की मौत के इतने सालों बाद भी यह डॉग उसका इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फू शि हर दिन उस महिला के घर के नीचे जाता है। गली की ओर देखकर उसका इंतजार करता रहता है। इतना ही नहीं पिछले कुछ समय से मालिक के गम मे फू शि ठीक से खा पी भी नहीं रहा था। वह अक्सर उदास रहता था। इसे देखते हुए लोगों ने एनिमल रेस्कू टीम को सूचना दी और उसके बारे में बताया।

ये भी पढ़ें - रेलवे स्टेशनों के अजीब नाम! कहीं बीवी का प्यार तो कहीं दीवाना...

इसके बाद फू शि को वेटनरी डॉक्टर्स ने जब चेकअप किया तो पता चला कि उसकी उम्र 8 साल है। उसकी आंत में कीड़ा हो गया है। जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ रही थी। कुछ समय तक उसका ट्रीटमेंट चला और वह ठीक हो गया। उसे एक नई फैमिली ने एडॉप्ट कर लिया और उसे नया नाम मिला स्काई।

ये भी पढ़ें - दुनिया की ये ‘डेथ सेंटर’ जेलें जहां एक-दूसरे को मारकर खा जाते हैं कैदी