परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला, चिकित्सा कर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 जून 2017, 7:58 PM (IST)

करौली। आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला हुआ, जिस कारण पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार सब्बे राम व उसके परिवार के लोग घर में अकेले थे तथा घर में कोई और नहीं था। सामने वाली पार्टी ने मौका देख सब्बे राम तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर लाठी व पत्थरो से हमला कर दिया जिससे सब्बे राम तथा उसके अन्य सदस्य घायल हो गये। हमला करने वाले लोग मौके से फरार हो गये। हमले की सूचना लगते ही गांव तथा परिजनो मे हड़कंप मच गया और पांचो घायलो को सामान्य चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


घायल सब्बे राम ने बताया कि चिकित्सालय मे हमारा कुछ समय के लिये इलाज किया तथा बाद में हमे चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई, लेकिन हमारी हालत छुट्टी देने के लिये उचित नहीं थी, फिर भी चिकित्सालय कर्मियों ने हमे छुट्टी दे दी। घायल सब्बे राम ने चिकित्सालय कर्मियों पर हमला करने वाले लोगों से रिश्वत लेने का आरोप लगाया तथा कहा कि चिकित्सालय के कर्मियों ने हमारा उपचार नही किया तथा हमारी स्थिति गंभीर होने पर भी हमें छुट्टी दे दी।

ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी