पंजाब में कांग्रेस सरकार के राज में जनता का जीना हुआ दूभर - डा. रमन घई

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 जून 2017, 5:44 PM (IST)

होशियारपुर। जिला भाजपा होशियारपुर की बैठक पार्टी कार्यालय होशियारपुर में भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में हुई। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार खिलाफ समूह पंजाब के सभी जिला मुख्यालयों में अकाली भाजपा कार्यकर्ताओं के धरने संबंधी चर्चा की।

बैठक में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. रमन घई ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आने के बाद प्रदेश की जनता का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता एक बार फिर बिजली संकट, अपराधीकरणर, आतंकवाद तथा गरीबी जैसे मुद्दों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता से झूठे वादे कर 70 साल राज करने के बाद भी देश के लोगों को बुनियादी सहूलतें न दे पाना कांग्रेस की विफलता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा शिरोमणी अकाली दल के कार्यकर्ता जब तक कांग्रेस पंजाब की जनता को चुनावों में किए वादे पूरे नहीं कर देती तब तक भाजपा अकाली दल कार्यकर्ताओं का यह संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने इस अवसर पर धरने में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारीयां तय करते हुए कार्यर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंजाब सरकार के खिलाफ इस रोष धरने में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर, बलविंदर सिंह तूरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, उपाध्यक्ष, कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, लवली खन्ना, संजीव पंचनंगलां, जिला सचिव निपुण शर्मा पार्षद, एडवोकेट डी.एस. बागी, एस.एम. सिद्धु, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष विपन कुमार सिद्धु, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अझड़ाम, मायनोरिटी मोर्चा से लाल हुसैन के अलावा मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, पश्चिनी मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, देहाती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, देहाती मंडल के प्रैस सचिव जौली, डा. पंकज शर्मा, कमलजीत कौर, जगमोहन नरूला, कोमनदीप सिंह, अमित कुमार, शाम लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे