सुजान गंगा नहर की दीवार की मरम्मत के दौरान पैढ़ा गिरा, चार घायल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 जून 2017, 3:33 PM (IST)

भरतपुर। लोहागढ़ किले के चारों तरफ स्थित सुजान गंगा नहर की दीवार की मरम्मत के कार्य के दौरान दीवार पर लगा पैढ़ा ढहने से काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। वहां मौजूद लोगों ने उनको बाहर निकाला और जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार शुभ एंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा नहर की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। वहां दीवार की मरम्मत की जा रही थी कि दीवार पर लगे पैढ़ा गिरने से मजदूर नीचे जा गिरे। घायलों में से दो मजदूर केशव व बबलू मध्यप्रदेश के और दो मजदूर घासीराम व रामजीलाल दौसा के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। बबलू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वही अन्य घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे