मोहर सिंह बने शिक्षक संघ के प्रदेश उपसभाध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 जून 2017, 2:54 PM (IST)

करौली। सलावद गांव निवासी वरिष्ठ अध्यापक मोहर सिंह मीना को जयपुर में राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में हुए संघ की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव में निर्विरोध उपसभाघ्यक्ष चुने जाने पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। मीना के निर्विरोध उपसभाध्यक्ष चुने जाने पर शिक्षक संघ के विशिष्ट उपाध्यक्ष सीपी वर्मा, महामंत्री मुकेश निठारवाल, संरक्षक सुरेन्द्र सहारण, सभाध्यक्ष मदन गढ़वाल, बृजकिशोर, कल्याण, उमेश वसवाल आदि पदाधिकारियों ने कहा कि मीना के उपसभाध्यक्ष बनने से संगठन को अधिक गति मिलने के साथ शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निराकरण समय पर होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे