J&K: राजौरी में पाक फायरिंग,रामगढ़ सेक्टर की चौकियों पर मोर्टार दागे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 जून 2017, 2:04 PM (IST)

जम्मू। पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार दोपहर में जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले के अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जबकि पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शाम के समय संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने रामगढ़ सेक्टर के चौकियों पर अकारण गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

उन्होंने कहा, पाकिस्तानी रेजरों ने बिना किसी कारण के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने छोटे हथियार, स्वचालित हथियार और मोर्टार का इस्तेमाल किया। बीएसएफ जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों ने कहा, करीब दो घंटों तक गोलीबारी जारी रहने के बाद यह बंद हुआ।

इससे सीमवर्ती इलाके के कुछ घरों को नुकसान पहुंचा और लोगों में दहशत रही। इस गोलीबारी के दौरान बहुत से नागरिक नियंत्रण रेखा से दूर भागते देखे गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस बीच, रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी जवानों ने राजौरी में नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर की भारतीय चौकियों पर शाम 6.40 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी शाम 7.30 बजे तक जारी रही।

इससे पहले शनिवार को सेना ने कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया था और एक आतंकी को मार गिराया। सेना ने पिछले पांच दिनों में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 13 आतंकियों को एलओसी पर मार गिराया है।

ये भी पढ़ें - ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों