मुख्यमंत्री ने हिंडौन विधायक के पिताजी के निधन पर जताई संवेदना

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 जून 2017, 8:35 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हिंडौन विधायक राजकुमारी के पिताजी गुलाबचंद जाटव के निधन पर दुख जताया है। जाटव का शनिवार सुबह जिला अस्पताल करौली में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे