जनता के लिए दूरदर्शी सोच रखती है मोदी सरकार - सांसद निहालचंद मेघवाल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 जून 2017, 7:04 PM (IST)

कपूरथला। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से स्थानीय मिलन पैलेस में शनिवार को केन्द्र सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों के संदर्भ में सबका साथ सबका विकास सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा के सांसद निहाल चंद मेघवाल ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं व विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सांसद मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 70 वर्ष के कार्यकाल में जो कार्य आज तक नहीं किए वह केन्द्र की मोदी सरकार ने तीन वर्ष के भीतर ही कर नया रिकार्ड व विश्वास कायम किया है।

मेघवाल ने कहा कि केन्द्र की सरकार जनता के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाली कुशल सरकार है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण करते हुए बीपीएल परिवारों की रसोई घर को निशुल्क एलपीजी गैस कनैक्शन के साथ जोडक़र स्वास्थ्य समाज के निर्माण में अनूठा कदम उठाया है।

इसी तरह केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शाम सुंदर अग्रवाल, भाजपा जिला प्रभारी रवि महेन्द्रू व पंजाब भाजपा वरिष्ठ नेता उमेश शारदा ने संबोधन करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पैंशन, दशकों से लंबित बेनामी संपत्ति अधिनियम, पाकिस्तान में घुसकर सर्जीकल स्ट्राईक को सफल बनाना मोदी सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार और जनता के बीच विश्वास का संबंध कायम हो चुका है। जिसके परिणाम स्वरुप एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्वै इच्छा के साथ एलपीजी की सबसिडी को देशहित में छोड़ा है। इसी तरह भारत दुनिया अर्थव्यवस्था के पावर हाऊस के रुप में उभरा है।

एफडीआई में बढोतरी, राजकोषीय घाटा व चालू घाटा के अलावा महंगाई दर में कमी रिकार्ड की गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकवाद के खिलाफ आजादी के बाद का ऐतिहासिक कदम केन्द्र की मोदी सरकार ने उठाकर आम नागरिक का मन जीत लिया है। वहीं सम्मेलन में भाजपा लीडरशिप ने सभी कार्यकत्र्ताओं को आहवान किया कि मोदी सरकार की उपलब्धियों व भविष्य के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाकर कार्य करें और सदस्यता अभियान में भी संजीदगी से कार्य करते हुए हर वर्ग के व्यक्ति को भाजपा की विचारधारा के साथ जोडऩा भी बेहद जरुरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है

ये भी पढ़ें - आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी