मानकों के विपरीत कराया जा रहा है नाली निर्माण

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 जून 2017, 6:53 PM (IST)

झांसी। यूपी योगी सरकार में अधिकारी कार्य में पारदर्शिता का चाहे कितना भी जतन कर लें, परन्तु वह संभव नहीं हो सकता है। कोई भी सरकारी कार्य क्यों न हो भ्रष्टाचार की गंध उसे अपने आगोश में ले ही लेती है। क्योंकि जहां भ्रष्टाचार लोगों के रगों में पहुंच गया हो उसे रोकना असंभव है। एक तरफ नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त विकास कार्यों में पादर्शिता बरतने का दिशा निर्देश दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्यों में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। अधिकारी और कर्मचारी इस तरफ से आंखे बंद किये हुए हैं। नगर में एक स्थान पर नाली निर्माण में गड़बड़ी की जा रही है। मानक के विपरित कार्य कराया जा रहा है। इसे देखने वाला कोई नहीं है।

बताया जाता है कि झांसी शहर में कालोनी मिशन कंपाउंड में नवीन डिश वाले के पास बलवीर राजपूत के मकान से लगे नगर निगम की तरफ से एक नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिस ठेकेदार को इस नाली निर्माण का ठेका दिया गया है। वह नाली निर्माण मानक के विपरीत करा रहा है। मसाले में वह बालू के स्थान पर पत्थर के डस्ट का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहा है। जबकि मसाले में सीमेंट के साथ बालू उपयोग की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इससे नाली जल्दी ही उखड़ जाएगी। वहीं, नगर निगम के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे