सिलेंडर के धमाके से ढह गई घर की छत, तीन बच्चों सहित पांच लोग दबे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 जून 2017, 11:25 AM (IST)

उदयपुर/जयपुर। उदयपुर जिले के एक मकान में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर अचानक फट गया। इसके चलते तेज धमाका हुआ और इसके साथ ही घर की छह ढह गई। इसमें पाचं लोग दब गए। सिलेंडर में धमाके के बाद मकान में आग लग गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह हादसा पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र के रोड-2 पर स्थित एक मकान में हुआ। बताया जा रहा है कि मकान की छत में दबने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। बाद में मौके काफी संख्या में आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बामुश्किल बाहर निकाला। घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

गैस सिलेंडर धमाके के बाद लगी आग की सूचना पर दमकल की दो गाडिय़ा मौके पर पहुंची और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक् कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में गैस रिसाव के कारण धमाका हुआ और फिर आग लग गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे