ऑपरेशन मिलाप के तहत 10 बाल श्रमिक मुक्त कराए

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 जून 2017, 10:45 PM (IST)

बूंदी। राज्य में चल रहे ऑपरेशन मिलाप के तहत शुक्रवार को बूंदी मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने प्रभारी कनीज फातिमा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई कर जिले के खटकड़ कस्बे से विभिन्न दुकानों में बाल श्रम कर रहे 10 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया। बाद में उन्हें जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। प्रभारी कनीज फातिमा ने बताया कि ऑपरेशन मिलाप के तहत अब तक जिले में 63 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया जा चुका है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे