धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना इलाके के गांव गढ़ी सुक्खा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गई, जबकि पीडि़त का परिवार विद्युत करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पीडि़त ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों तेज आंधी से ट्रांसफार्मर पोल से नीचे गिर गया और हाईटेंशन के तारो को पोल से बांध दिया था। रात के वक्त विद्युत लाइन का तार पोल से खुलकर नीचे खेत में गिर गया। शुक्रवार सुबह पीडि़त ने भैसों को घास चरने के लिए खोला तो चंद कदमों की दूरी पर खेत में पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दो भैंसो की मौत हो गई। पीडि़त किसान बनवारी ने अपनी सूझबूझ से शेष पांच भैसो को विद्युत तार की तरफ आने से रोक दिया। गनीमत यह रही की पीडि़त का परिवार विद्युत करंट की चपेट आने से बाल-बाल बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे