B.special: 86 किलो था वेट, आज हैं युवाओं की फैशन आइकन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 जून 2017, 11:53 AM (IST)

फैशन का जिक्र हो और सोनम कपूर का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। बॉलीवुड में ही नहीं युवाओं की फैशन आइकन मानी जाती हैं सोनम कपूर। आज इस फैशन आइकन ने ​अपनी जिंदगी के 31 पड़ाव पार कर लिया है। सोनम कपूर हिन्दी फिल्मों की आज सर्वश्रेष्ठ नवोदित नायिकाओं में से एक है। उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वे अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों से चर्चा में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि आज की अभिनेत्रियों में सबसे अच्छे परिधान और कपड़ों की समझ उन्हीं को है। सोनम जो भी कपड़े पहन लें वो स्टाइल स्टेटमेंट बन जाते हैं।

सोनम कपूर का जन्म चेंबूर, मुंबई में 9 जून 1985 को हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम सुनीता कपूर है। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम रिया है और वे भी निर्माता हैं। सोनम के एक भाई भी हैं जिनका नाम हर्षवर्धन है। कपूर खानदान में अन्य लोगों की तरह ही सोनम ने भी फिल्मी करियर ही चुना और आज वे अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर भी दे रहीं हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सोनम ने एक अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरू करने से पहले, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के रूप में काम किया और उनकी फिल्म ब्लैक (2005) के निर्माण के दौरान उन्हें सहायता प्रदान की। इसके पश्चात उन्होंने भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ (2007) से बतौर अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म से पहली बार वह पर्दे पर लोगों के सामने आईं और अखबारों और टी.वी. चैनलों पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

ये भी पढ़ें - विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल

फिल्म में सोनम कपूर के साथ अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। हालांकि यह फिल्म परदे पर असफल रही। लेकिन उनके काम को निर्माताओं द्वारा सराहा गया।

कॉलेज के समय में सोनम बहुत मोटी ​हुआ करती थी। लेकिन मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली को सोनम में एक्टिंग की संभावनाएं दिखी। उन्होंने सोनम से कहा कि वो ‘अजंता की मूरत’ जैसी दिखती हैं।

ये भी पढ़ें - तीनों ‘खान’ पर भारी आलिया भट्ट, इस मामले में दी मात, सोचेंगे खान

उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो इतनी खूबसूरत हैं। संजय ने उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहा लेकिन सोनम ने टाल दिया। संजय ने उन्हें डेढ़ साल तक अपनी फिल्म के लिए मनाया। आखिरकार सोनम ने हां कर दी। उसके बाद सोनम ने ‘सांवरिया’ के लिए करीब 35 किलो वजन घटाया और आज सोनम बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं।

इसके बाद वर्ष 2009 में, कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘दिल्ली-6’ में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। इस फिल्म की मिश्रित समीक्षाएं आलोचकों द्वारा की गईं लेकिन उनके काम की अत्यधिक प्रशंसा की गई।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

समीक्षक राजीव मसन्द ने टिप्पणी की, ‘सोनम कपूर ‘दिल्ली 6’ में मस्त हैं। वह एक बेजोड़, स्वाभाविक और बेरोक कलाकार हैं, क्या यह भी एक पारंपरिक महिला का नेतृत्व नहीं है।’

सोनम की किस्मत और अभिनय का लोहा 2013 में आई आनंद एल राय की फिल्म ‘रांझणा’ से माना गया जिसने उनके करियर को फिर से एक गति दी। इस फिल्म में उनके साथ धनुष मुख्य भूमिका में थे। सहायक अभिनेत्री के तौर पर स्वरा भास्कर थी।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न

फिल्म में सोनम का किरदार दिल्ली में रहने वाली एक मुसलमान लड़की जोया का था जो खूबसूरत थी, स्मार्ट थी, कॉन्फिडेंट थी और अपनी जिंदगी के फैसले लेना जानती थी। इस किरदार को सोनम ने बखूबी निभाया था।

लेकिन सोनम के करियर में टर्निंग पॉइंट आया नीरजा भनोट की बायोपिक ‘नीरजा’ से। राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मॉडल और एयर होस्टेस नीरजा के किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया कि उन्हें इसके लिए 2017 में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।


ये भी पढ़ें - इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

सोनम ने अब तक लगभग 16 फिल्में कर चुकीं हैं। जिसमेें से कुछ सफल रही और कुछ असफल। दिल्ली 6, सांवरिया, रांझणा, खूबसूरत, आयशा, आई हेट लव स्टोरी, थैंक यू, मौसम, प्लेयर्स, बॉम्बे टॉकीज, भाग मिल्खा भाग, बेवकूफियां, प्रेम रतन धन पायो, डॉली की डोली, नीरजा।


ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा

बता दें सोनम स्कूल के दिनों में रग्बी और बॉस्केटबॉल की बेहतरीन प्लेयर रह चुकी है। वहीं शायद ही आपको ये बात पता होगी कि सोनम कपूर ने 15 साल की उम्र में वेटर का काम किया था।

मोटापे के कारण ट्रोल हुई सोनम
सोनम कपूर को देखकर लगता है कि उनकी जिन्दगी बिलकुल परफेक्ट रही होगी, लेकिन ऐसा है नहीं, क्योंकि सोनम हमेशा से ही अपने मोटापे, उतार-चढ़ाव से भरे फिल्मी करियर और ट्रोलिंग से लड़ती रही हैं। फिल्मों में आने से पहले वह बहुत मोटी हुआ करती थी। सिंगापुर में पढ़ाई के दौरान उनका वजन बहुत बढ़ गया था।

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें

वैसे सोनम कभी फिल्मों में आना ही नहीं चाहती थी। इस वजह से उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन पर कभी ध्यान नहीं दिया। सोनम का वजन स व​क्त 86 किलो था। उनके उस समय के बॉयफ्रेंड ने उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हुए उनपर कोई भद्दा कमेंट किया था। इस कमेंट के बाद सोनम को समझ में आ गया कि, वह लड़का उनकी इज्जत नहीं करता। सोनम ने उससे ब्रेकअप कर लिया।

ये भी पढ़ें - इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

फिलहाल वर्तमान समय में सोनम संजय दत्त की बायोपिक में टीना मुनीम के किरदार में नजर आएंगी। जिसमें सोमन के साथ रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, दी​या मिर्जा, परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में है।

ये भी पढ़ें - इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...