आयकर भरने और पैन कार्ड के लिए आधार जरूरी, SC का फैसला आज संभव

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 जून 2017, 08:56 AM (IST)

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आयकर अधिनियम के तहत आयकर रिटर्न दाखिल करने और पैन कार्ड पाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है कि नहीं, इस पर आज सुनवाई करेगा।इससे पहले 4 मई कोे दोनों याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।


दरअसल याचिकाओं के जरिए आयकर अधिनियम के तहत धारा 139 एए को चुनौती दी गई थी।


बता दें कि पैन कार्ड को आधार कार्ड नंबर से जोडऩे की एक नई सुविधा केंद्र सरकार ने मई में शुरू की थी। सरकार ने इनकम रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन कार्ड नंबर के साथ-साथ आधार कार्ड नंबर भी अनिवार्य कर दिया है। यह एक जुलाई से लागू होगा।अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे