मुजफ्फरनगर। एक गाय ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। जिसका आधा शरीर गाय
जैसा था, लेकिन धड के ऊपर का हिस्सा इंसानों जैसा था। इस बछडे को देखने के
लिए गांवों का तांता लग गया। लोग विष्णु का अवतार मानकर इस बछडे को प्रसाद
चढाकर आशीर्वाद ले रहे है।
यह घटना यूपी के मुजफ्फरनगर के पचेन्डा गांव की है।
गौशाला
के संरक्षक की तरफ से गौकरण अवतार की बात कहने के बाद गौशाला में भारी
भीड़ लग गई। गोकरण अवतार पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाके के
व्यवसायी महेश कथूरिया के मुताबिक भगवान विष्णु ने गाय के शरीर में जन्म
लिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गौशाला के संरक्षक पंडित राजा भैया मिश्रा ने बताया की
6 माह पहले इस बछडे की मां को कसाईयो से छुडाकर गौशाला लाया गया था। तभी
ये गाय इसी गौशाला में है। भागवत महापुराण में जिक्र किया गया है जब जब
धरती पर पाप बढा है तब तब भगवन विष्णु अवतार लेते रहे हैं।
हालांकि जन्म के कुछ समय बाद ही इंसानों जैसे दिखने वाले बछडे की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों में मायूसी छा गई।
ये भी पढ़ें - ये ब्वॉयफ्रेंड कई सालों से पी रहा है अपनी गर्लफ्रेंड का खून