हुडा से एक से ज्यादा प्लाट लेने वाले 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 जून 2017, 11:12 PM (IST)

हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के नियमों की अनदेखी कर धोखाधड़ी व षड्यंत्र के तहत एक से अधिक प्लाट लेने वाले 10 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने बताया कि इन सभी लोगों ने आरक्षित कोटे से गलत दस्तावेज पेश कर एक से अधिक प्लाट आवंटित करवाए हैं। विभाग की जांच के उपरांत हिसार के लाडवा निवासी ईश्वर, भगाना निवासी एनके शक्ति, सोनीपत की टीचर्स कालोनी निवासी सतबीर, कैथल के चनाना गेट निवासी पृथ्वी, सेक्टर-15 निवासी धर्मबीर, कुरुक्षेत्र के गांव कालवा मागरी के समा ¨सह, झज्जर निवासी निर्मला, हरिकोट निवासी रमेश कुमार, जींद के अर्बन एस्टेट निवासी जिले ¨सह, गुरुग्राम के सेक्टर 23 निवासी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।






ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे